फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सड़क हादसे में घायल महिला ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। सड़क हादसे में गंभीर रुप से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका की मासूम बेटी की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है। हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


सोमवार को गांव नंगलाराई निवासी अफसरून की पत्नी संजो (34) अपने भाई के साथ बाइक द्वारा अपने मायका गंगोह थाना क्षेत्र के गांव कुंडाकलां के लिए जा रही थी। साथ में चार वर्षीय मासूम बेटी भी थी। जब वह झिंझाना थानाक्षेत्र से गुजर रहे थे, तभी ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी, जिसमें महिला व उसकी बेटी गंभीर रुप से घायल हो गई थी। महिला को उपचार के लिए शामली के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां सोमवार देर रात महिला की मौत हो गई। जबकि उसकी मासूम बेटी की हालत चिंताजनक बनी हुई है। हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। उधर, मंगलवार अलसुबह बगैर पोस्टमार्टम कराये महिला के शव को गांव में कब्रिस्तान में सुपुर्द—ए—खाक कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें