फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बाजार से घर लौट रही महिला से चेन, मंगलसूत्र छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
- मोहल्ला नंदू प्रसाद में बाइक सवार दो बदमाशों की वारदात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नंदू प्रसाद में ई रिक्शा से घर लाैट रही महिला के गले से बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन व मंगलसूत्र झपट लिया और फरार हो गए। पीड़िता की तरफ से कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से बदमाशों की तलाश में जुटी है।
मोहल्ला नंदू प्रसाद निवासी प्रीति की शादी करीब एक माह पहले हुई है। होली पर वह मायके आई हुई है। सोमवार देर शाम को वह बाजार में खरीदारी के लिए आई थी। सामान खरीदने के बाद वह ई रिक्शा से घर जा रही थी। जब वह मोहल्ले में अपने घर के निकट पहुंचने पर ई रिक्शा से उतर रही थी। उसी दौरान सामने से बाइक पर आए दो बदमाशों ने उसके गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र झपट लिए और फरार हो गए।
विज्ञापन

महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग माैके पर पहुंचे और बदमाशों का पीछा किया, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। सूचना मिलने पर पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और बदमाशों की तलाश की, लेकिन वे पकड़ में नहीं आ सके। पीड़िता ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालकर बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

चप्पे-चप्पे पर पुलिस, फिर भी हो गई लूट
होली पर्व के मद्देनजर पुलिस ने शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए थे। शहर में चप्पे-चप्पे पुलिस बल तैनात रहा। इसके बाद भी बदमाश महिला से लूटपाट कर फरार भी हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस लकीर पीटती रह गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें