फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने एंबुलेंस में दिया शिशु को जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। थाना क्षेत्र की एक महिला ने स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस में नवजात शिशु को जन्म दिया। 108 एंबुलेंस कर्मचारियों ने नवजात शिशु और महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। गांव नाला निवासी राहुल की पत्नी गर्भवती थी। शनिवार को महिला को प्रसव पीड़ा के चलते परिजन 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उसे ले जाया जा रहा था। परिजनों के अनुसार अत्यधिक प्रसव पीड़ा के चलते महिला ने एंबुलेंस में ही नवजात शिशु को जन्म दिया। एंबुलेंस में साथ आई आशा कर्मी महिलाओं ने नवजात शिशु व महिला की स्थिति को संभालते हुए आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात महिला डॉक्टर व स्टाफ नर्स ने समय रहते नवजात शिशु व महिला को उपचार देकर बिगड़ती स्थिति को नियंत्रित किया। जिसके चलते नवजात शिशु व महिला की हालत में सुधार हुआ। मां व नवजात के स्वस्थ होने से परिजनों व सामुदायिक स्वास्थ्य कर्मचारी ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें