कैराना। घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने गांव जहानपुरा के प्रधान पति सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव जहानपुरा निवासी गुफरान ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि बृहस्पतिवार की रात करीब 8 बजे प्रधान पति मुबारिक व उसका भाई जुल्फकार और जाबिर व उसका बेटा काला उसके घर में घुस आए और गाली गलौज करते हुए उसको घर से बाहर खींच लिया। आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ी पर उसे उठा-उठा कर पटका, जिससे वह घायल हो गया। आरोपी उसको गाड़ी में डाल कर ले जाने का प्रयास करने लगे। शोर-शराबा होने पर गांव के अन्य लोग आ गए। जिसके बाद आरोपियों ने उसको जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर तमंचे से फायर किया। जिससे वह बाल-बाल बच गया। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी।