थानाभवन। क्षेत्र के गांव मसावी निवासी गर्भवती ने 108 एंबुलेंस में कन्या को जन्म दिया।
रविवार सुबह क्षेत्र के गांव मसावी निवासी परिजनों ने गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर 108 एंबुलेंस को फोन करके महिला को अस्पताल ले जाने के लिए बुलाया था। जिसके बाद ईएमटी मुकेश कुमार एंबुलेंस चालक बसंत कुमार के साथ गांव पहुंचे व गर्भवती को थानाभवन सीएचसी के लिए चले। रास्ते में महिला को प्रसव पीड़ा बढ़ने लगी। प्रसव पीड़ा बढ़ने के बाद ईएमटी मुकेश कुमार व आशा संगीता की सहायता से गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में ही पुत्री को जन्म दिया। जिसके बाद एंबुलेंस सीएचसी पहुंची। महिला चिकित्सक ने जच्चा-बच्चा की मेडिकल जांच कर दोनों के स्वस्थ होने पर उनको घर भेज दिया।