कांधला। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
रविवार को पुलिस टीम रेलवे मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस को दिल्ली रोड की ओर से दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। जब उनको रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए दोनों को पकड़ लिया। उनके कब्जे से दस लीटर अपमिश्रित, रेक्टिफाइड शराब व एक किलो यूरिया बरामद हुआ। पूछताछ में पकड़े गए दोनों आरोपियों ने बताया कि वह शराब को तस्करी करते हुए बेचने के लिए जा रहे थे। पकड़े गए आरोपी हसीन और उस्मान निवासी मोहल्ला रायजादगान थाना कांधला निवासी है।