शामली जनपद में कांधला थाना क्षेत्र के गांव नाला में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। उन्होंने पति, देवर, सास सहित चार के नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मृतका के पति और सास को हिरासत में ले लिया।
गांव नाला निवासी सोनू की शादी करीब एक वर्ष पूर्व जनपद बागपत के छपरौली निवासी शालू के साथ हुई थी। शुक्रवार सुबह शालू की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर मृतका के परिजन पहुंचे और ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज में दस लाख व कार न देने पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।
यह भी पढ़ें: सास के तानों का खौफनाक बदला... लोहे की रॉड से पीट-पीटकर उतारा था मौत के घाट, कबूला जुर्म
मृतका के पिता सुखपाल ने मृतका के पति सोनू, देवर अंकित, सास सुभद्रा देवी और मृतका के पति के मामा जयबीर के खिलाफ थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पति और सास को हिरासत में ले लिया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मृतका के पति को हिरासत में लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/