फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: महिला की दिल्ली अस्पताल में मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

Wed, 04 Sep 2024 03:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। दिल्ली के अस्पताल में महिला रुकसार की मौत हो गई। महिला के भाई ने पुलिस को सूचना देते हुए ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया। जबकि ससुराल वाले बीमारी से मौत होना बता रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


मंगलवार शाम करीब चार बजे पुलिस को सूचना मिली की ईदगाह निवासी रुकसार की ससुराल वालों ने गला घोंटकर हत्या कर दी। सीओ अमरदीप मौर्य व कोतवाली प्रभारी विरेन्द्र सिंह कसाना मौके पर पहुंचे। मृतका के भाई सरफराज ने बताया कि उसकी बहन रुकसार की शादी करीब 13 साल पहले नगर के ईदगाह के पास रहने वाले वाजिद के साथ हुई थी। आरोप है कि दहेज की खातिर बहन की गला दबाकर हत्या की गई है।
रुकसार के ससुर जाहिद ने बताया कि बीमारी के चलते पुत्रवधु को पहले शामली हास्पिटल तथा उसके बाद पानीपत हास्पिटल में उपचार कराया था। हालत में सुधार नही होने पर तीन दिन पहले रुकसार का पति वाजिद व भाई इस्तकार दिल्ली के एक अस्पताल ले गए थे, जहां मंगलवार सुबह 11 बजे मौत हो गई। सीओ अमरदीप मौर्य ने बताया कि मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें