फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जिला अस्पताल में बढ़े त्वचा रोगी, हर रोज पहुंच रहे 330 मरीज

Wed, 04 Sep 2024 03:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। उमस भरी गर्मी ओर बारिश के बाद जिले में त्वचा रोगियों की संख्या बढ़ रही है। 330 से अधिक त्वचा रोगी पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि गर्मी में पसीना और बारिश में नमी आने की वजह से त्वचा संबंधी रोग फैलते हैं, इसलिए इस मौसम में सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में हर रोज 1200 की ओपीडी हो रही है। जिनमें बुखार के 400, त्वचा के 330, खांसी, जुकाम के 300, हड्डी, 300 से अधिक हड्डी रोग से संबंधित पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. किशोर आहूजा का कहना है कि बदले मौसम की वजह से त्वचा संबंधी रोग बढ़ रहे हैं। गर्मी और उमस के कारण शरीर पर पसीना आता है, जिससे खाज खुजली और एलर्जी की समस्या बन रही है। इन रोगों से बचाव के लिए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। बारिश में ज्यादा देर तक भीगने से बचना चाहिए। अगर कपड़े हों तो गीले तो उन्हें बदलकर सूखे कपड़े पहनने चाहिए। अगर कोई दाद, खाज, खुजली या अन्य कोई समस्या होती है तो चिकित्सक की सलाह लेकर उपचार कराना चाहिए।
विज्ञापन

- बचाव के लिए यह करें

- गर्मी में पसीना आने पर उसे सुखाते रहें।

- बारिश में ज्यादा देर भीगने से बचें।

- नमी व गीले कपड़े न पहनें।
कपड़ों को सुखाकर पहनें।

- शरीर की सफाई का ध्यान रखें।

- रोजाना साफ पानी से स्नान करें।

- त्वचा रोगी के कपड़े परिवार के अन्य सदस्यों से अलग रखें।

- कोई भी समस्या होने पर चिकित्सक की सलाह से उपचार कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें