फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत

विज्ञापन
झिंझाना क्षेत्र के गांव सेवापुर में रीना का फाइल फोटो
विज्ञापन
शामली, झिंझाना। थाना क्षेत्र गांव सेवापुर में जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मृत्यु हो गयी। परिजनों ने ससुरालियों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


रविवार को थाना क्षेत्र के गांव सेवापुर निवासी रीना (35) पत्नी नितिन की जहरीले पदार्थ के सेवन कर लिया। लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। मृतका के भाई सचिन निवासी असदपुर जिड़ाना थाना कांधला ने पुलिस को तहरीर देते हुए अपनी बहन रीना को जहर देकर हत्या करने का ससुरालियों पर आरोप लगाया। सचिन ने बताया कि रीना की शादी 15 वर्ष पूर्व गांव सेवापुर निवासी नितिन पुत्र धनवीर के साथ की थी। बीती रात रीना के पति नितिन, देवर अजय, सास राज्जो ने रीना के साथ मारपीट करते हुए जहर दे दिया। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
सचिन ने बताया रीना की बड़ी बेटी कशिश (14), छोटी बेटी सिमरन (9), पुत्र काला (7) है। थाना प्रभारी ने बताया गांव सेवापुर में शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

झिंझाना क्षेत्र के गांव सेवापुर में रीना का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें