फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: टोडा गांव में गंदगी का अम्बार, ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
चौसाना क्षेत्र के गांव टोडा मे गंदगी के कारण गिरी बाइक को सम्भालते ग्रामीण
विज्ञापन
शामली, चौसाना। टोडा गांव के गली मोहल्लों में गंदगी का अंबार लगा है। जगह-जगह जलभराव है। महिलाओं और बच्चों को सड़क से गुजरना मुश्किल हो रहा है। वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतों के बाद भी पानी की निकासी और गांव में फैली गंदगी को दूर नहीं कराया जा रहा।
विज्ञापन


चौसाना क्षेत्र के गांव टोडा में लोगों का जीना दुश्वार हो रहा है। गांव में गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है और लोग बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। गांव के लोगों ने रविवार को विरोध जताया। मुख्य मार्ग से प्राथमिक स्कूल जाने वाली सड़क पर जलभराव से लोगों को समस्या हो रही है वहीं मुख्य मार्ग से श्मशान घाट को जाने वाली सड़क पर दलदल हो गई है। वहीं अन्य मार्ग भी दुर्दशा का शिकार हो रहे हैं। विकास गिल का आरोप है कि बीडीओ, तहसीलदार व एसडीएम को कई बार शिकायत की, लेकिन कार्यवाही नहीं हो सकी।
ग्राम सचिव रणवीर सिंह का कहना है कि दस बार गांव की सफाई करा दी गई है। गांव में टंकी की व्यवस्था के कारण मार्ग क्षतिग्रस्त है जिसके कारण गांव में दलदल हो रही है। टंकी का काम समाप्त होगा तो गांव में सफाई कराई जाएगी। गांव में सफाई कर्मी की तैनाती नहीं है। इस दौरान जोगिन्द्र गिल, सतेंद्र, अर्जुन, दीपक, भूरा, दीपक, आकाश, नरेंद्र, नेवी व बिटटू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें