कैराना (शामली)। मामौर गांव में शनिवार रात करीब 11 बजे खुशरूदीन की पत्नी परवीन (28) का शव घर में पंखे के कुंदे में लटका मिला। रात करीब दो बजे किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी कि महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। हलका दरोगा ने बताया कि मौके पर मृतका के ससुराल पक्ष व मायके पक्ष के लोग मौजूद थे। मृतका का मायका हरियाणा के थाना बापौली के गांव गढ़ी बैसको में है। परवीन दो पुत्रियों की मां थी। ससुराल के लोगों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।