फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या करने जा रही महिला को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पति के उत्पीड़न से तंग आकर महिला बच्चे के साथ जा रही थी रेलवे लाइन
विज्ञापन

थानाभवन: पति के उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या करने जा रही पांच बच्चों की मां को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाया। कस्बे के एक मोहल्ला निवासी महिला थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी दस साल पहले हुई थी। वह पांच बच्चों की मां है। कुछ समय से उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। साथ ही घर खर्च चलाने के पैसे भी नहीं देता। जब भी वह घर चलाने के लिए पैसे मांगती है तो उसके साथ गाली गलौच व मारपीट करता है। बताया कि इसी बात से तंग आकर उसने आत्महत्या करने का फैसला लिया। वह बृहस्पतिवार को एक बच्चे के साथ आत्महत्या करने के लिए रेलवे लाइन की ओर चली, तभी आसपास के लोगों ने यह देख पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही 100 डायल पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को आत्महत्या करने से बचाया। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें