फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने मां और भाभी के साथ की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। बेटी ने अपनी मां पर तंत्र क्रिया करने का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान बीच-बचाव कराने आई भाभी को भी घायल कर दिया। कस्बा एलम निवासी महिला ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि शुक्रवार को उसकी पुत्री उनके यहां पहुंची और उस ऊपर तांत्रिक विद्या करने का आरोप लगाया। आरोप था कि उसके तंत्र क्रिया करने से उसके घर में अशांति फैली हुई है। महिला ने अपनी बेटी को समझाने का प्रयास किया तो उसने अभद्रता करते हुए मारपीट की। दोनों के बीच मारपीट होते देख पुत्रवधु ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो उसे भी पीटा। आस-पास के लोगों के मौके पर आने के बाद उसकी पुत्री वहां से चली गई। पीड़िता ने थाने में अपनी पुत्री के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें