फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: महिला पर हमला, छह माह की बेटी को पटका

Sun, 11 Jun 2023 05:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
- पीड़िता की तहरीर पर महिला समेत चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव लिसाढ़ में घर में घुसकर महिला पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपियों ने उसकी छह माह की बेटी को पटककर मारने की कोशिश की। पीड़िता की तरफ से गांव की महिला समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
गांव लिसाढ़ निवासी रजनी पत्नी संदीप कुमार उर्फ सोनू ने शहर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया छह जून की शाम को करीब सवा सात बजे गांव निवासी कोमल ने उसके साथ लात-घूसों से मारपीट की। उसने इस मामले की सूचना लांक पुलिस चौकी पर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और उसका मेडिकल कराया। अगले दिन शाम को करीब साढ़े सात बजे उप निरीक्षक घटना की जांच करने के लिए पहुंचे। उनके जाते ही कोमल और उसके परिवार के ओमवीर, प्रवीण और सुनील ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने उसकी छह माह की बेटी को भी पटककर मारने की कोशिश की। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने और परिवार की जान माल की सुरक्षा करने की मांग की। कोतवाली प्रभारी ने बताया महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें