फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: महिला और युवक को पेड़ से बांधकर जमकर पीटा, पति समेत दो के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 03 Jul 2025 12:40 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली के एक गांव में महिला और उसके दोस्त को पेड़ से बांधकर पीटने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति और उसके एक रिश्तेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रिश्तों की उलझन के बीच एक महिला और युवक के साथ हुई मारपीट का मामला सामने आया है। महिला और युवक को पेड़ से बांधकर जमकर पीटा गया। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने उसके पति और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


महिला का कहना है कि उसकी शादी झिंझाना क्षेत्र के एक युवक सुमित से हुई थी, लेकिन तीन माह से वह मायके में रह रही है। इसी दौरान बुधवार को वह नहर पटरी पर स्थित एक स्थान पर अपने परिचित युवक से मिलने गई थी।

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 3 जुलाई को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि पीछे से उसका पति अपने चाचा के साथ वहां पहुंच गया। आरोप है कि दोनों ने महिला और युवक को पकड़कर पेड़ से बांधा और मारपीट की। इस दौरान महिला और युवक दोनों को चोटें आईं हैं।

घटना के दौरान राहगीरों ने दोनों को छुड़ाया और कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हालांकि आरोपित वहां से धमकी देकर जा चुके थे।

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और आरोप साबित होने पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें