आईएसआई एजेंट तहसीम को पकड़ने के दौरान कोतवाली प हुंची एसटीएफ और पुलिस के जवान। संवाद
- फोटो : अमर उजाला
आईएसआई एजेंट तहसीम उर्फ मोटा की गिरफ्तारी के बाद यह खुलासा हो गया है कि कैराना में पूर्व में मजदूरी, कपड़े की बिक्री करने वाले इकबाल काना, दिलशाद मिर्जा, हमीदा और शाहिद आईएसआई हैंडलरों के संपर्क में रहकर भारत के खिलाफ देश विरोधी गतिविधियां न सिर्फ संचालित कर रहे हैं बल्कि अधिक से अधिक लोगों को भी अपने साथ जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।
तहसीम ने एसटीएफ की पूछताछ में खुलासा किया कि पाकिस्तान में जाने के दौरान वह कैराना की महिला आईएसआई एजेंट हमीदा के संपर्क में आ गया था। हमीदा ने ही कैराना के शाहिद, दिलशाद मिर्जा, इकबाल काना से उनकी मुलाकात कराई और देश विरोधी गतिविधियों के भारत में अंजाम देने की बात कहीं गई। बताया कि कई अन्य महिलाएं भी आईएसआई से जुड़कर उन्हें भारत के लोगों की जानकारी देती हैं। महिलाएं भी नकली नोट पहुंचाने में अहम भूमिका निभाती है।