कैराना। पावटी कलां गांव में अपनी सहेली के घर रूकी महिला रात में अलमारी का ताला तोड़कर सोने, चांदी के जेवर लेकर फरार हो गई। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
गांव पावटी कला निवासी सरातुल ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्रवधू मोहसिना की मुजफ्फरनगर निवासी महिला के साथ जान पहचान थी। महिला उनके घर आती जाती रहती थी। शनिवार शाम महिला उनके घर आई और रात में भी उनके घर पर ही सो गई। रविवार सुबह घर का दरवाजा खुला मिला और महिला गायब मिली। इस दौरान घर की अलमारी देखी तो उसमें से सोने के कुंडल, सोने की तबीजी, चांदी की पायल, दस्तबंद और हार गायब था। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो उसमें महिला अलमारी से जेवर चोरी करके भागती हुई नजर आई। पुलिस ने तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। संवाद