फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम बदलकर खाते से निकाले 18 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली, कैराना। गांव मवी निवासी गजेंद्र पाल ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका खाता स्टेट बैंक कैराना में है। दो जनवरी को वह कैराना के पीएनबी एटीएम से 20 हजार रुपये निकालने गया था। दो बार में उसने 10-10 हजार रुपये निकाल लिए। उसने और रुपये निकालने चाहे तो एटीएम मशीन से रुपये नहीं निकलने पर वह केनरा बैंक के एटीएम पर गया, लेकिन वहां भी रुपये नहीं निकल सके। इस दौरान वहां मौजूद एक युवक ने उसका एटीएम बदल लिया और अगले दिन चरथावल में एटीएम से 18 हजार रुपये निकाल लिए। सोमवार को वह बैंक में पासबुक में एंट्री कराने पहुंचा तो उसे ठगी का पता चला। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें