शामली। पांच सूत्रीय मांगों को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं का कलक्ट्रेट में सातवें दिन बेमियादी धरना जारी रहा। धरने पर भाकियू मुजफ्फरनगर के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमपाल सिंह धरने पर बैठे।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट में भाकियू कार्यकर्ताओं का प्रदेशव्यापी बेमियादी धरना जारी रहा। धरना स्थल पर मुजफ्फरनगर जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमपाल सिंह फु गाना किसानों के साथ धरनास्थल पहुंचे। उन्होंने जिले की चीनी मिलों द्वारा किसानों का गन्ना का बकाया भुगतान नहीं किया जा रहा है।
बकाया गन्ने का ब्याज समेत भुगतान किए जाने की मांग की है। पिछले तीन माह से गन्ना का चीनी मिलों द्वारा पेराई सत्र शुरू हो चुका है, लेकिन अभी तक केंद्र सरकार द्वारा गन्ने का मूल्य घोषित नहीं किया जा रहा है। गन्ना मूल्य घोषित न होनेे से चीनी मिल गन्ने का किसानों का भुगतान नहीं किए जा रहे है।बकाया गन्ने का बकाया भुगतान न होने से किसान परेशान है। फसलों का भी वाजिब दाम भी नहीं मिल पा रहा है।
मौके पर भाकियू जिलाध्यक्ष प्रदीप चौधरी प्रदेश उपाध्यक्ष देशपाल सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनोद निर्वाल, भाकियू के प्रांतीय स्तरीय बेमियादी धरने में सातवें दिन गठवाला खाप के थांबेदार श्याम सिंह, ओमपाल सिंह फुगाना, योगेंद्र सिंह, मुन्ना टिटौली, नजाकत टपराना, जावेद तोमर, पदम केडी, प्रदीप त्यागी, प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार, जिला उपाध्यक्ष ओमवीर पटवारी, जिला सचिव कपिल खाटियान, पुष्पेंद्र निर्वाल, धीरज चौधरी, शहजाद लुहारी धरने पर बैठे।