फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां सरस्वती की पूजा कर समृद्धि की कामना की

Sun, 10 Feb 2019 11:21 PM IST
Deepak Sharma शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
cultural - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली। जिले में वसंतोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह रंगारंग कार्यक्रम और विधि विधान से हवन-पूजन किया गया। इस मौके पर भंडारे भी लगाए गए। रविवार के शिव चौक पर श्री जय हनुमान सेवा मंडल की ओर से मां सरस्वती के जन्मोत्सव पर विशेष पूजा अर्चना की गई,  बाद में विशाल भंडारा आयोजित करके श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन


मौके पर शामली नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग, सतीश जैन, पवन गोयल सुभाष अग्रवाल, मनोज मित्तल आदि मौजूद रहे। मां शाकंभरी देवी सेवा समिति की ओर गोशाला में जाकर गायों को चारा खिलाकर सेवा की। मौके पर सिल्वर बेल्स स्कूल परिवार के अरुण बंसल समिति के अध्यक्ष डॉक्टर अनिल बंसल, सचिव डॉ. उमेश कुमार, कोषाध्यक्ष सुनील गर्ग, राकेश गर्ग, महेश, नीतू, प्रवीण, अनिल, अनुराग, विरेंद्र बालियान मौजूद रहे। उधर, भारतीय विद्यार्थी संगम द्वारा वसंत पंचमी पर अग्रसेन पार्क में हवन पूजन का आयोजन किया गया। यजमान गिरीशचंद गर्ग रहे। जबकि पंडित दीपक शर्मा ने पूजा कराई। इस मौके पर  मनोज सैनी, विनोद वर्मा, प्रदीप बंसल, सुभाष सैनी, विनोद मलिक, आदि मौजूद रहे।

उधर, संकल्प शिक्षा सेवा उत्थान समिति द्वारा शिवगंज मंडी स्थित शिव मंदिर में मां सरस्वती प्रकोत्सव पर कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. विपिन कौशिक ने किया। इस दौरान मां सरस्वती का गुणगान कर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें प्रीतम सिंह प्रीतम, अनिल पोपट ने सरस्वती वंदना की। मौके पर अनिल कौशिक, संजीव मोहन, अनुज जैन, मनोज मित्तल, राकेश शर्मा, अनिल मित्तल, रवि संगल,  श्यामलाल, सुनील अरोरा टम्मी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मुरारी वाला कुआं पर मुख्य यजमान के रूप में राजकुमार संगल व मनोज मित्तल रहे। पंडित विरेन्द्र प्रसाद भट्ट ने पूजा अर्चना संपन्न कराई। माजरा रोड स्थित सिप अबेकस में वसंत पंचमी के अवसर पर बच्चों ने मां सरस्वती को नमन कर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। सिप अबेकस की डायरेक्टर डॉक्टर मृदुला जैन, गरिमा वैष्णवी अंजू रूबी रुचि आदि अध्यापकों का सहयोग रहा। कमला कालोनी स्थित बीना अग्रवाल के आवास पर इनरव्हील क्लब की ओर से दो गरीब महिलाओं को सिलाई मशीन का वितरण किया गया।  क्लब अध्यक्षा मीनाक्षी माहेश्वरी द्वारा मां सरस्वती पर माल्यार्पण किया गया। दो गरीब महिलाओं को सिलाई मशीन दी गई। मौके पर उषा गोयल, पूनम गर्ग,वीना अग्रवाल, सरला संगल, शशि अरोड़ा आदि मौजूद रहे। झिंझाना के मुख्य बाजार में वसंत पंचमी पर नीतू, विशाल, नितिन, प्रदीप,  आशीष, कुनाल ने प्रसाद वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें