फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार नियोजन को लेकर लोगों में बढ़ी जागरूकता

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार नियोजन के साधन अपनाने में समझदारी
विज्ञापन

शामली। जिले में परिवार नियोजन के जरूरी साधनों के प्रति लोगों में जागरूकता आई है। लोग अब बच्चे के जन्म के अंतराल को लेकर भी चौकस हुए हैं। कम समय में बच्चे और उसके बाद की मुश्किलों को समझने लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग के खुशहाल परिवार दिवस में महिलाओं ने खुद स्थायी व अस्थायी गर्भ निरोधक साधनों पर चर्चा की और अपनी सुविधा अनुसार अपनाया है।
सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि बार-बार गर्भपात, अस्पताल के चक्कर लगाने, कमजोर होती सेहत जैसी दिक्कतों से निजात और परिवार में खुशहाली लाने के लिए परिवार नियोजन के साधन अपनाने में ही समझदारी है। इसके लिए वर्तमान में दो नए अस्थायी गर्भनिरोधक साधन अंतरा इंजेक्शन व छाया गोली उपलब्ध हैं। दोनों साधन जहां एक ओर दो बच्चों के जन्म में अंतर रखने में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं, वहीं इनके इस्तेमाल से एनीमिया व कैंसर से भी बचाव होता है। परिवार कल्याण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि परिवार नियोजन को लेकर खुशहाल परिवार दिवस का आयोजन कर आमजन में सही उम्र में शादी, शादी के कम से कम दो साल के बाद पहला बच्चा, दो बच्चों में कम से कम तीन साल का अंतराल, प्रसव के बाद या गर्भपात के बाद परिवार नियोजन के स्थायी व अस्थायी उपाय की जानकारी देकर जागरूकता लाने व परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी पर जोर देना है। इसके परिणाम भी सामने आ रहे हैं। खुशहाल परिवार दिवस पर दंपती अब खुद स्थायी व अस्थायी गर्भ निरोधक साधनों पर चर्चा कर और अपनी सुविधा अनुसार इन्हें अपना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में आयोजित खुशहाल परिवार दिवस पर छह आईयूसीडी, 32 पोस्टपार्टम इंट्रायूटेराइन कांट्रासेप्टिव डिवाइस (पीपीआईयूसीडी) और गर्भनिरोधक इंजेक्शन अंतरा 27 महिलाओं ने अपनाया। जिला परिवार नियोजन विशेषज्ञ ने बताया कि खुशहाल परिवार दिवस के आयोजन का प्रमुख उद्देश्य समुदाय में परिवार नियोजन की जागरूकता तथा स्वीकार्यता बढ़ाना है। इस अवसर पर जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर लाभार्थियों को विस्तार से बताया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें