फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान व उसके भाइयों के घर पकड़ी बिजली चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व प्रधान व उसके भाइयों के घर पकड़ी बिजली चोरी
विज्ञापन

कैराना। विजिलेंस विभाग की टीम ने गांव कंडेला में पूर्व प्रधान व उसके दो भाइयों के घरों में बिजली चोरी पकड़ी है। मामले में तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को विजिलेंस एसडीओ अनिल शर्मा व प्रभारी ललित गिरी के नेतृत्व में विभागीय टीम ने शिकायत पर गांव कंडेला में पूर्व प्रधान रामबीर चौहान व उसके दो भाई विजय तथा महिपाल के घरों पर छापा मारा । इस दौरान तीनों के घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। जहां एक ही केबल में कट लगाकर चोरी से बिजली प्रयोग की जा रही थी, जिस पर मौके पर वीडियोग्राफी कराते हुए केबल जब्त कर लिया गया। बिजली चोरी नहीं करने की हिदायत दी गई। टीम की जांच में छह किलोवाट अधिभार के यंत्र में चोरी की बिजली इस्तेमाल की जा रही थी। शामली जिले की घरेलू से संबंधित यह सर्वाधिक बिजली चोरी पकड़ा जाना बताया जा रहा है। इस संबंध में तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें