फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली: ऑनलाइन दवा कंपनियों के खिलाफ बंद का करेंगे विरोध

Fri, 10 Feb 2023 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली डीएम कार्यालय में स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग को लेकर ज्ञापन देते शिक्षक।
विज्ञापन
शामली। कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक बृहस्पतिवार को हुई। जिसमें अखिल भारतीय संस्था ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ ड्रगिस्ट एंड कैमिस्ट (एआईओसीडी) के 15 फरवरी को ऑनलाइन दवा कंपनियों के खिलाफ बंद का विरोध करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में दवा व्यापारियों ने कहा कि एआईओसीडी ने 15 फरवरी को दवा कंपनी के खिलाफ बंद का आह्वान किया है। इसे हल्ला बोल का नाम दिया गया है। इसका कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन विरोध करती है। बंद के नाम पर पूरे देश के कैमिस्ट का उपयोग होगा। जबकि एआईओसीडी कंपनियों से मिलकर अपना काम निकाल लेगी। ऑनलाइन दवा व्यापार सरकार की अनुमति से हो रहा है। एआईओसीडी ने सरकार से मिलकर समस्या का हल निकालने का कोई प्रयास नहीं किया। केंद्र सरकार के खिलाफ बंद करने या अन्य कोई योजना उनके पास नहीं है। बंद के नाम पर केवल कंपनियों से पैसा वसूला जाएगा। कैमिस्टों का इस बंद से कोई भला होने वाला नहीं है।
कैमिस्टों की मुख्य समस्या फार्मासिस्ट की अनिवार्यता और कम मार्जिन है। इसका निस्तारण होना चाहिए। ऐसे में संगठन इस बंद का विरोध करेगा। इस मौके पर अध्यक्ष दीपक कुमार गुप्ता, महासचिव कुलदीप कुमार गोयल, संजय अग्रवाल, प्रवीण शर्मा, सुभाष तोमर, राजेंद्र गर्ग, पवन सिंघल, राजेंद्र कुमार, राजेश तोमर, संजय त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें