फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली: स्कूल के निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप

Fri, 10 Feb 2023 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
झिंझाना प्राथमिक विद्यालय सींगरा फार्म में ग्रामीणों के विरोध के बाद रुका हुआ काम।
विज्ञापन
शामली, झिंझाना। क्षेत्र के सींगरा फार्म प्राथमिक विद्यालय में स्कूल के नए भवन में घटिया निर्माण सामग्री प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने विरोध किया। मौके पर पहुंचे प्रधान ने निर्माण कार्य रुकवा दिया।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय सींगरा में सरकारी स्कूल के जीर्णोद्धार के लिए बजट आया हुआ है इसी के तहत प्राथमिक स्कूल में निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है की स्कूल के निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। स्कूल का निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार ने भट्ठे से गलत ईंट भेज देने की बात कही। ग्राम प्रधान ओमवीर सिंह का कहना है कि मामला मेरे अधिकार क्षेत्र का नहीं है। स्कूल के जीर्णोद्धार का पैसा स्कूल की प्रधानाध्यापिका के खाते में भेजा गया है। उन्हीं की देखरेख में स्कूल निर्माण कार्य हो रहा है। कांग्रेस नेता अश्वनी शर्मा ने बताया कि स्कूल की प्रबंध समिति से मामले में बात की गई थी, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। स्कूल निर्माण में यदि घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया तो प्रदेश के मुख्यमंत्री से शिकायत की जायेगी। इस मौके पीयूष शर्मा, पुनित तोमर, अमित तोमर, राज कुमार, रविंद्र शर्मा, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें