बाबरी। गांव हिरनवाड़ा में किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह ने किसानों के साथ बैठक कर चेतावनी दी कि जब तक किसानों का बकाया गन्ना भुगतान नहीं होगा, किसी भी गांव में तौल कांटा नहीं लगने दिया जाएगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष पूरन सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा चुनावी घोषणा पत्र में 14 दिनों में गन्ना मूल्य भुगतान करने को कहा था, लेकिन गन्ना किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान शुगर मिलों ने अभी तक नहीं किया है। कहा कि 23 अक्तूबर को मेरठ कमिश्नरी पर किसानों के बकाया गन्ना भुगतान, नलकूपों पर लगने वाले मीटर आदि को लेकर महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। अधिक से अधिक पहुंचने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामनरेश शर्मा, संचालन कंवरपाल शर्मा ने किया।
इस दौरान ठाकुर ओमबीर सिंह, ग्राम प्रधान नीरज पुंडीर, सुरेश पुंडीर, लाखन ठाकुर, ठाकुर देशपाल सिंह, ठाकुर बिजेंद्र सिंह,नरेश तोमर, जलसिंह, शुभम राणा, जोली राणा, कृष्णपाल आदि मौजूद रहे।