थाना भवन में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत कार्यक्रम में पहुचे पूर्व मंत्री सुरे
शामली। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में जिलेभर में 479 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंध गए। एक छत के नीचे पंडित ने विधि विधान से संस्कार फेरे संपन्न कराए। दूसरी ओर मौलवियों ने निकाह की रस्म अदा कराई गई।
योजना में 51 हजार रुपये की धनराशि प्रति जोड़ों की दर से कुल 244.29 लाख व्यय किए गए। जिसमें से 35 हजार रुपये की धनराशि प्रति कन्या के खाते में और 10 हजार रुपये कपडे़, आभूषण वस्त्र आदि पर। प्रति कन्या को 6 हजार रुपये की धनराशि प्रति विवाह के आयोजन में व्यय किए गए।
मंगलवार को कांधला ब्लाक के जसाला में एक विवाह मंडप में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह, डीएम अरविंद कुमार चौहान ने परिणय-सूत्र में बंधे सभी 106 नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया। डीएम अरविंद कुमार चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह महत्वपूर्ण योजना, कन्या सुमंगला योजना, रोजगार मेले के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराना है।
खंड विकास अधिकारी कांधला अंशुल चौहान ने बताया कि कांधला ब्लॉक में 100 जोडे़, कांधला नगर पालिका के 6 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। 106 जोड़ों ने 26 हिंदू जबकि 80 मुस्लिम जोड़े मुस्लिम रीति रिवाज से नव दाम्पत्य जीवन से बंधे। कैराना ब्लाॅक में 69 जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ। भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह, कैराना नगर पालिका परिषद के चेयरमैन शमशाद अहमद, जिला विकास अधिकारी शामिल हुए। थानाभवन ब्लाक में 49, जलालाबाद के 3 व थानाभवन नगर निकाय में 3 जोड़ो समेत कुल 55 जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ। इस मौके पर पूर्व केबिनेट मंत्री सुरेश राणा, ब्लाक प्रमुख प्रियंका मौजूद रही। शामली ब्लाक में 22, शामली नगर पालिका परिषद में 15 समेत 37 जोड़ों के विवाह सम्पन्न हुए। ऊन विकासखंड में कुल 212, जोड़ों का विवाह कराया गया।