फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: रक्षाबंधन पर जेल में बंदियों से होगी मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
- महिला, पुरुष बंदियों से दोपहर दो बजे के बाद मिल सकेंगे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिला कारागार में रक्षाबंधन पर्व पर बंदियों को उनके परिजनों से मिलने की अनुमति दी गई है। जेल अधीक्षक के अनुसार, नौ अगस्त को जेल में महिला एवं पुरुष बंदियों को उनके परिजनों से राखी के पर्व पर मुलाकात कराई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला कारागार मुजफ्फरनगर में मुजफ्फरनगर, शामली एवं अन्य जनपदों के बंदियों की उनके परिवारजनों से मुलाकात सुनिश्चित कराने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। भीड़ प्रबंधन और कारागार व्यवस्था को देखते हुए पहले पुरुष बंदियों से मिलने आई माताओं और बहनों की मुलाकात कराई जाएगी। इसके बाद दोपहर दो बजे के बाद महिला बंदियों से मिलने आने वाले भाइयों को मिलने की अनुमति दी जाएगी। कारागार प्रशासन ने बंदी भाइयों से मिलने आने वाली बहनों से अनुरोध किया है कि वे रक्षासूत्र, रोली-तिलक आदि सामग्री सहित समय पर कारागार परिसर में पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें