फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे राज्यों से आने वालों की सूचना प्रशासन को देंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। गांव मलकपुर में निगरानी समिति बैठक का गठन किया गया। इसमें दूसरे राज्यों से आए लोगों की सूचना प्रशासन को देने का निर्णय लिया गया। निर्णय लिया गया कि पूरा गांव सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करेगा।
विज्ञापन

रविवार को क्षेत्र के गांव मलकपुर ग्राम प्रधान वकील जंग के आवास पर बैठक हुई। जिसमें निर्णय लिया कि गांव में अन्य राज्यों और जिलों से आने वाले व्यक्तियों की सूचना तुरंत ग्राम प्रधान और कंट्रोल रूम को दी जाएगी। ताकि उनकी समय रहते जांच हो सके। इस संबंध में जारी शासनादेश के प्रति लोगों को जागरूक भी किया जाए। ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों ने हाथ को सैनिटाइज करने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की। बैठक में जमशेद अली, वेदपाल, ताहिर, असमीर जंग, आरिफ अली, वाजिद, शराफत, इस्लाम, रूकमदिन, हाजी मौजू, हाजी खुर्शीद, हारून, जबरदिन, मिस्त्री नईम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें