फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे : सुनील

Tue, 23 Jun 2026 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के कार्यक्रम में मौजूद उद्यमी और व्यापारी। उधमी
विज्ञापन
शामली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील सिंधी ने कहा कि वह व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। रविवार देर रात दिल्ली रोड स्थित सिटी ग्रीन में आयोजित समारोह में सुनील सिंधी ने कहा कि प्रदेश सरकार व्यापारियों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है और व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया। कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने जिला अध्यक्ष विशाल गुप्ता सहित उनकी टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

कुणाल कौशल, ईश्वर दयाल कंसल, मजार खान, रजत शर्मा, मानव ऐरन, आशीष गर्ग और सचिन श्याम जांगिड़ समेत विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारियों ने भी अपनी-अपनी टीमों के साथ शपथ ग्रहण की। कैराना, कांधला, थानाभवन तथा उद्योग मंच की टीमों को भी शपथ दिलाई गई।
समारोह को पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, सदर विधायक प्रसन्न चौधरी तथा पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मुजफ्फरनगर के पूर्व विधायक अशोक कंसल, विष्णु पाराशर (मेरठ), अभिमन्यु गुप्ता (बागपत), राकेश गाबा (बेहट), शीतल टंडन (सहारनपुर) तथा दीपक राज सिंघल (देवबंद) मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों ने जीएसटी प्रावधानों को सरल एवं व्यापारी हितैषी बनाने, औचक निरीक्षणों में उत्पीड़न रोकने, फूड सेफ्टी एक्ट के तहत होने वाली कार्रवाई में पारदर्शिता लाने, जिले में प्रयोगशालाओं की संख्या बढ़ाने, शामली से लखनऊ, वैष्णो देवी और प्रयागराज के लिए सीधी रेल सेवा शुरू करने तथा शामली को एनसीआर क्षेत्र से बाहर करने की मांग भी उठाई।
जिला अध्यक्ष विशाल गुप्ता माैजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आयुष्मान सिंघल और आकाश गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।
22 उद्यमियों, व्यापारियों को किया सम्मानित
शामली जिले के 22 प्रतिष्ठित उद्योगपतियों और व्यापारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों तथा जनपद के विकास में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में आशीष जैन, अनुज गर्ग, राजकुमार गर्ग, प्रसन्न चौधरी, निकुंज गोयल, अंजुल जैन, विजय कौशिक, अशोक गर्ग, मनीष गर्ग, भव्य जैन, कुशांक चौहान और अवनीश वशिष्ठ रहे।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के कार्यक्रम में मौजूद उद्यमी और व्यापारी। उधमी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें