फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: नाला गांव में तीन दिन से दिखाई दे रहा जंगली जानवर, दहशत में ग्रामीण

Fri, 19 Jul 2024 03:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। नाला गांव में पिछले तीन दिन से जंगली जानवर दिखाई दे रहा है। वह दो कुत्तों को भी हमला कर चुका है। जिसके कारण ग्रामीण दहशत में है। दिन के समय घरों से नहीं निकल पा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद वन विभाग के अधिकारी जंगली जानवर को पकड़ने के लिए नहीं आ रहे।
विज्ञापन

किसान यूनियन के पूर्व राष्ट्रीय सचिव सुनील पंवार, हनुमान मंदिर के पुजारी भुरु नाथ, ब्रजपाल सिंह, योगेंद्र सिंह, इंद्रपाल सिंह, सतेंद्र सिंह, जितेंद्र आदि ने बताया कि तीन दिन से लगातार अज्ञात जानवर गांव में घूम रहा है, जो झाड़, खेतों आदि के बीच से निकलता और लोगों के पीछे भी दौड़ता है। दो कुत्तों पर भी हमला किया जा चुका है। मामले की शिकायत कई बार वन विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों से की गई मगर कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। दहशत के कारण ग्रामीण जहां खेतों में जाने से हिचक रहे हैं वहीं दरवाजा बंद करने को भी मजबूर है। जल्द जंगली जानवर को नहीं पकड़ने पर ग्रामीणों ने धरने की चेतावनी दी है। वन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी राजेश कुमार का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। जंगली जानवर को रेस्क्यू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें