फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पत्नी पर युवक को जहर देने का आरोप, जिला अस्पताल में कराया भर्ती

Tue, 04 Aug 2026 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कस्बा झिंझाना में ससुराल में रह रहे 32 वर्षीय युवक ने पत्नी व ससुराल वालों पर जबरन जहर देकर मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया। परिजनों ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला बागपत के छपरौली निवासी युवक को सोमवार सुबह करीब दस बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवक के मुंह से झाग निकल रहे थे। चिकित्सकों ने इमरजेंसी में भर्ती कर उपचार शुरू किया। युवक ने बताया कि वह हरियाणा के गन्नौर में फैक्टरी में लेबर का काम करता है। वह कस्बा झिंझाना में ससुराल में रहता है। चार दिन पहले वह गन्नौर से झिंझाना पहुंचा था। सोमवार सुबह उसकी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद वह घर में चारपाई पर लेटा था। आरोप है कि उसी समय पत्नी व उसके परिवार के लोगों ने उसे जबरन जहर की गोली देकर पानी पिला दिया। वह किसी तरह उनसे बचकर बाहर भागा और कुछ दूर चलते ही वह गिर गया और अपने परिजनों को जानकारी दी।
परिजनों ने युवक को झिंझाना सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में युवक को भर्ती कर उपचार दिया गया। अभी उसकी हालत स्थिर बनी है। जांच अधिकारी वीरेंद्र कसाना का कहना है कि मामला जानकारी में आया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें