फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 27 केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 27 केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद
विज्ञापन

शामली। जिले में एक अप्रैल से शुरू होने वाली गेहूं की खरीद के लिए केंद्र की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिले में 27 खरीद केंद्र खोलने की डीएम जसजीत कौर ने स्वीकृति दी है।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी निहारिका ने बताया कि वर्ष 2021-22 के लिए गेहूं खरीद सत्र एक अप्रैल 2021 से 15 जून 2021 तक है। डीएम जसजीत कौर ने चार एजेंसियों के कुल 27 क्रय केंद्र खोले जाने की स्वीकृति प्रदान की है। खरीद केंद्रों में खाद्य विभाग एजेंसी के शामली मंडी, थानाभवन मंडी, झिंझाना और कैराना आर्यपुरी, कांधला में सहारनपुर दिल्ली रोड, पीसीएफ एजेंसी के बाबरी, महावतपुर, हसनपुर लुहारी, गढ़ी अब्दुल्ला के गंदेवड़ा, कांधला क्षेत्र के गंगेरू, कैराना क्षेत्र के ईस्सापुर खुरगान के मलकपुर, ऊंचा गांव, भूरा, ऊन, दथैड़ा, गढ़ीपुख्ता, हथछोया, बल्ला माजरा चौसाना, अंबेहटा, याकूबपुर जलालाबाद, हरड़ फतेहपुर, वेदखेड़ी, याहियापुर केरटू, शामली क्षेत्र के सिक्का, पीसीयू एजेंसी, शामली मंडी, बलवा गुजरान, सींगरा अलाउदीन फार्म, भारतीय खाद्य निगम, शामली शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि किसान किसी भी निकट जन सेवा केंद्र पर अपना पंजीयन विभागीय पोर्टल www.fcs.up.gov.in पर करा सकता है। पंजीयन के लिए किसान को आधार कार्ड, बैंक खाता, खसरा-खतौनी, मोबाइल फोन नंबर की आवश्यकता होगी। किसान बिना पंजीयन गेहूं विक्रय नहीं कर सकेंगे। किसानों का भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से 72 घंटों में किया जायेगा। 1975 रुपये प्रति क्विंटल पर गेहूं की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें