फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक अप्रैल से 30 केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
एक अप्रैल से 30 केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद
विज्ञापन

शामली। जिले में एक अप्रैल से 30 क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद होगी। प्रशासन ने खरीद केंद्रों की सूची जारी कर दी है। खाद्य विभाग की वेबसाइट पिछले 15 दिन से बंद होने से गेहूं किसानों के ऑनलाइन पंजीकरण नहीं हो पा रहे हैं।
जिले में गन्ना, गेहूं और धान की फसल ज्यादा बोई जाती है। गेहूं की फसल की कटाई में अभी करीब एक महीना शेष है। 15 अप्रैल के बाद गेहूं खरीद केंद्रों पर आना शुरू हो जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से गेहूं खरीद की तैयारी शुरू हो गई है। 30 खरीद केंद्र खोलने की अनुमति दी गई है। 25 फरवरी के बाद से ऑनलाइन पंजीकरण के लिए खाद्य विभाग की वेबसाइट खोल दी जाती थी। लेकिन अभी तक खाद्य विभाग की वेबसाइट चालू नहीं हो पाई है। जिससे किसानों के ऑनलाइन पंजीकरण नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ कमलेश कुमार ने बताया कि इस साल 30 खरीद केंद्रों पर गेहूं की खरीद की जाएगी। एक अप्रैल से गेहूं खरीद केंद्र चालू हो जाएंगे। 2015 रुपये प्रति क्विंटल पर किसानों से गेहूं खरीदा जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले साल जिले में 27866.750 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया था। कृषि विभाग से जिले का गेहूं उत्पादन का आंकड़ा मंगाया गया है। विभागीय वेबसाइट खुल जाने के बाद किसानों के ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

यहां बनेंगे खरीद केंद्र
खाद्य विभाग : शामली, थानाभवन मंडी, कांधला, कैराना और झिंझाना।
पीसीएफ : सिक्का, महावतपुर, हसनपुर लुहारी, गंदेवडा, अंबेहटा- याकूबपुर, हरड़ फतेहपुर, रायपुर, गंगेरू, मलकपुर, ऊंचागांव, भूरा, ऊन, दथेड़ा, गढ़ीपुख्ता, हथछोया, चौसाना, बेदखेड़ी, केरटू।
भारतीय खाद्य निगम : शामली मंडी।
पीसीयू- शामली मंडी, बलवा गुजरान, डुंडूखेड़ा, पटनी परतापुर, खोड़समा, पुरमाफी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें