फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता में शुरू हुआ गेहूं का उठान

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता। किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड गढ़ीपुख्ता में संचालित गेहूं खरीद केंद्र परिसर में रखे गेहूं का उठान आखिरकार शुरू हो गया है। तीन दिन तक हुई बारिश में गेहूं खुले में रखा भीगता रहा था। गेहूं के उठान के लिए कोई वाहन नहीं भेजा जा रहा था।
विज्ञापन

गेहूं खरीद केंद्र से उठान नहीं होने के कारण खरीदा गया गेहूं खुले में रखा भीग रहा था। डीएम जसजीत कौर और एसडीएम ऊन मणि अरोरा ने भी केंद्र का निरीक्षण किया था। उन्होंने गेहूं का जल्द उठान कराने तथा तौल कराने के निर्देश दिए थे।
शनिवार से खरीद केंद्र से गेहूं का उठान शुरू हो गया है। दो दिन ट्रकों से गेहूं का उठान किया गया। समिति के एमडी बबलू कुमार ने बताया शनिवार को किसानों के गेहूं की तुलाई की गई, जिसमें किसानों से 143 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। गेहूं खरीदारी की गई। रविवार को अवकाश होने के कारण गेहूं की तुलाई नहीं हुई। गेहूं का उठान हो रहा है, अब कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें