फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं मूल्य का भुगतान 72 घंटे में किया जा रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं मूल्य का भुगतान 72 घंटे में किया जा रहा
विज्ञापन

शामली। जिला खाद्य विपणन अधिकारी निहारिका ने बताया कि डीएम जसजीत कौर के कुशल निर्देशन में जनपद में अब तक 2597 किसानों से 87734.00 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है। जिसमें से 2175 किसानों को 1500.91 लाख रुपये का भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से किया जा चुका है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि किसानों का भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से 72 घंटों में किया जा रहा है। गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों की सुख सुविधा हेतु तख्त, दरी, पीने का पानी, छाया आदि की समुचित व्यवस्था भी की गई है। कोरोना के दृष्टिगत सभी क्रय केंद्रों पर कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा हैं, तथा केंद्रों पर हाथ धोने हेतु साबुन, सैनिटाइजेशन आदि की व्यवस्था भी पर्याप्त रूप से की गई है। गेहूं खरीद सत्र एक अप्रैल 2021 से शुरू हो गई है, जो 15 जून 2021 चलेगी। इस सत्र में गेहूं खरीद का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1975 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें