फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑल ओवर चैंपियन बनी शामली की छात्राओं का स्वागत

विज्ञापन
शामली के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल में मेडल व प्रशस्ति पत्र के साथ छात्राएं। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
ऑल ओवर चैंपियन बनी शामली की छात्राओं का स्वागत
विज्ञापन

शामली। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली की छात्राओं ने अखिल भारतीय जूडो और कुराश प्रतियोगिता में ऑल ओवर चैंपियनशिप प्राप्त की। इसके अलावा अंडर 14 जूडो और अंडर 19 कुराश प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। कॉलेज में विजेता छात्राओं को सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने बताया कि आठ से 11 अक्तूबर तक झारखंड के धनबाद में अखिल भारतीय जूडो व कुराश प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में कॉलेज की अंडर 14 में चार छात्राओं ने प्रतिभाग किया, जिनमें सलोनी व आंचल उपाध्याय ने स्वर्ण पदक, वंशिका ने रजत पदक ओर परीशा ने कांस्य पदक जीता। अंडर 17 में सात छात्राओं ने प्रतिभाग किया, जिनमें कशिश उपाध्याय ने स्वर्ण पदक, प्रियाक्षी शर्मा व आशु ने रजत पदक, मुस्कान कालखंडे, वंशिका, आरजू मलिक व दृष्टि चौहान ने कांस्य पदक प्राप्त किया। अंडर 19 में छह बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। इनमें चंचल पुंडीर, खुशी मलिक, प्रियंका, मोंटी बालियान व सृष्टि पंवार ने स्वर्ण पदक व अंकुश वर्मा ने रजत पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को कॉलेज पहुंचने पर प्रबंधक सुमित गुप्ता, प्रबंध समिति के सदस्य दीपक कुमार, प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने सभी 17 प्रतिभागी छात्राओं और कोच तेजस्विनी देशवाल, संदीप कुमार व धर्मेंद्र कुमार का स्वागत किया। इस अवसर पर कविता, गीता कांबोज, अनीता, सुरभि, वंदना, संजीव, विकास, कुलदीप, मोहित, कपिल व राहुल आदि मौजूद रहे।
उधर, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल शामली के प्रधानाचार्य संजय सैनी ने बताया कि धनबाद में आयोजित अखिल भारतीय जूडो व कुराश प्रतियोगिता में छात्रा गौरी उपाध्याय तथा आवशी धीमान ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। कुराश प्रतियोगिता में वैष्णवी चौहान और रिया नैन ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। रिया तरंग ने कुराश प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक और सारा खान ने जूडो प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल प्राप्त किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रधानाचार्य संजय सैनी, विद्यालय समिति के कोषाध्यक्ष दीपक गुप्ता ने पदक देकर विजेता छात्राओं को सम्मानित किया। विद्यालय समिति के अध्यक्ष चंद्रदेव, प्रबंधक गुलशन राय, उपाध्यक्ष चंचल गोयल ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर परविंद्र कुमार, सुधीर कुमार, आशीष जैन, कर्मकांत शर्मा, शिवकुमार धीमान, रवि गौड़ आदि मौजूूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें