गन्ना समिति कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध कर काम किया
शामली। दस प्रतिशत महंगाई भत्ता बंद करने के विरोध में जिले की सहकारी गन्ना विकास समितियों के कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध कर काम किया।
यूपी केन इंप्लाइज यूनियन शाखा शामली के अध्यक्ष धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि प्रदेश के गन्ना आयुक्त संजय आर भूसरेड्डी ने गन्ना सहकारी समिति कर्मचारियों को 10, 16, 26 वर्ष की मिलने वाली सुविधाओं को बंद दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश के तत्कालीन गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने लागू कराया था। समिति कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 34 प्रतिशत के स्थान पर 24 प्रतिशत दिए जाने पर आपत्ति की। उन्होंने बताया कि मांगें पूरी न होने सहकारी गन्ना विकास समिति कर्मचारी 20 अक्तूबर जिला मुख्यालय पर बेमियादी धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएगा। संवाद