फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: धर्मकांटे पर नहीं मिले बाट, टीम ने किया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। डीसीओ रणजीत सिंह कुशवाहा और बाट तौल निरीक्षक ज्ञान प्रकाश द्विवेदी के संयुक्त नेतृत्व में टीम ने शामली चीनी मिल के तौल केंद्रों और प्राइवेट धर्मकांटे का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान मेरठ रोड स्थित धर्मकांटे पर बाट उपलब्ध नहीं पाए गए। इसके चलते टीम ने धर्मकांटे का चालान कर दिया। धर्मकांटे पर किसान गन्ना तुलवाकर मिलों में पेराई के लिए भेजते हैं। मिलों और धर्मकांटे पर गन्ना तौल में अंतर आने के कारण अक्सर घटतौली के आरोप लगते रहे हैं। किसानों की शिकायत मिलने के बाद डीसीओ रणजीत कुशवाहा ने गन्ना विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर शामली चीनी मिल के छह तौल कांटो की जांच कराई। जांच में किसी प्रकार की घटतौली नहीं मिली। वहीं, मेरठ-करनाल रोड स्थित प्राइवेट धर्मकांटे का निरीक्षण किया गया, जहां बाट उपलब्ध न होने पर चालान किया गया।
विज्ञापन

डीसीओ और बाट तौल निरीक्षक ने बताया कि शामली मिल के गेट के छह कांटो की जांच में कोई घटतौली नहीं मिली और सभी तौल कांटे सामान्य पाए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें