फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक बंदी और गर्मी में शहर में रहा सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। साप्ताहिक बंदी और गर्मी के कारण शहर में सन्नाटा नजर आया। कुछ दुकानदारों ने चोरी-छिपे सुबह दुकानें खोली, लेकिन बद में बंद कर दीं।
विज्ञापन

शनिवार सुबह नौ बजे तक सब्जी एवं दूध की दुकानें खुलीं। इसके साथ ही कुछ अन्य दुकानदारों ने भी अपनी दुकानें खोल लीं लेकिन दोपहर में रही भीषण गर्मी के कारण दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर घरों को चले गए। झिंझाना रोड और रोडवेज के आसपास फल विक्रेताओं ने ठेले लगा रखे थे, लेकिन लोगों की आवाजाही कम होने के कारण खरीदार भी कम ही रहे। दोपहर में तेज गर्मी के कारण सड़कों पर भी सन्नाटा नजर आया, जबकि शाम को लोगों की आवाजाही दिखाई दी।
विज्ञापन

झिंझाना में कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए सप्ताह में शनिवार और रविवार को बाजार बंद रखकर साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन किए जाने के आदेश हैं, लेकिन कुछ दुकानदार सुबह से ही अपनी दुकानें खोल लेते हैं तो कुछ शटर डाउन रखते हैं। काफी संख्या में दुकानदार अपनी दुकानों के इर्द-गिर्द घूमते रहते हैं और ग्राहकों को सामान बेचते रहते हैं। इस तरह दुकान खोलने पर अन्य पड़ोसी दुकानदार भी अपनी दुकान खोलने का प्रयास करते रहते हैं। एसडीएम ऊन मणि अरोरा का कहना है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें