फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मौसम की मार, वायरल संक्रमण कर रहा गले पर वार

Fri, 17 Jul 2026 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
जिला अस्पताल में ओपीडी में लगी मरीजों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
शामली। जिले में बारिश के बाद जिला अस्पताल में गले में वायरल संक्रमण के मरीज बढ़े हैं। इसके अलावा खांसी, जुकाम, सांस फूलने और छाती में जकड़न के मरीज भी आ रहे हैं। ओपीडी में 300 से ज्यादा मरीज रोजाना पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि उपचार करने के साथ सावधानी बरतने की भी जरूरत है।
विज्ञापन

जिले में इस समय उमस भरी गर्मी चल रही है। पिछले सप्ताह हुई बारिश के बाद मौसम में बदलाव आया है। जिला अस्पताल की ओपीडी में वायरल संक्रमण पीड़ित मरीजों की भीड़ लगी है। फिजिशियन डॉ. सचिन मलिक ने बताया कि पिछले सप्ताह हुई बारिश के बाद दिन में उमस भरी गर्मी हो रही है जबकि रात के तापमान में कुछ नरमी रहती है। बारिश के बाद जमीन में नमी बनी रहने के कारण वायरल संक्रमण बढ़ रहा है।
ओपीडी में वायरल बुखार, खांसी , सांस फूलने और सीने में जकड़न की समस्या वाले मरीज आ रहे हैं। इनके अलावा गले में दर्द व खराश होने के मरीज बढ़े हैं। ओपीडी में लगभग 1200 मरीज आ रहे हैं, जिनमें 300 से ज्यादा मरीज वायरल संक्रमण के हैं। यह समस्या उन लोगों में ज्यादा है, जिनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है। बच्चे व बुजुर्ग भी वायरल संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन

सीएमएम डॉ. मनोज अखोरी ने बताया कि वायरस शरीर में पहुंचने पर सबसे पहले गले पर असर डालता है। इससे गले में खराश व एलर्जी होने की आशंका रहती है। वायरल से पीड़ित व्यक्ति के खांसने व छींकने से भी लोग इसकी चपेट में आ जाते हैं, इसलिए लोगों को बचाव करने की जरूरत है।
विज्ञापन

वायरल संक्रमण के लक्षण
-गले में दर्द, खुजली व जलन होना।
-सूजन और खराश होना।
-सूखी खांसी होना।
-बोलने या निगलने में परेशानी होना।
-गले में कफ जमा होना
बचाव
- ज्यादा ठंडा पानी व पेय पदार्थों का सेवन न करें।
- ज्यादा देर तक या बार-बार पानी में भीगने से बचें।
- गले में खराश होने पर गुनगुने पानी में नमक डालकर गरारे करें।
- घर से बाहर निकलने पर फेस मास्क लगाएं।
- कोई समस्या होने पर चिकित्सक की सलाह से दवा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें