फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ने ली करवट, गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम ने ली करवट, गर्मी से मिली राहत
विज्ञापन

शामली। मौसम ने मंगलवार को करवट बदल ली। सुबह से ही बादल छाए रहने से गर्मी से राहत रही। अप्रैल की शुरुआत से ही मौसम के तेवर तल्ख बने हुए हैं। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। जिससे मई-जून जैसी गर्मी का अहसास लोगों को होने लगा था।
सोमवार को तीखी धूप और गर्म हवाओं के थपेड़ों के चलते लोग परेशान रहे, लेकिन मंगलवार को सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे। इससे तापमान भी कम रहा। शाम होते-होते घने बादल आसमान में छा गए। जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो-दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसमान में बादल छाने से बारिश होने की संभावना बनी हुई है, जिससे गेहूं की फसल की कटाई में लगे किसानों की बेचैनी बढ़ गई। जिले में इन दिनों गेहूं की कटाई चल रही है। ऐसे समय में बारिश होती है तो किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ेगा। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी बारिश के आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें