फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: भीषण गर्मी की चपेट में आया जिला, 23 मई तक चलेगी लू, रात होगी गर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में भीषण गर्मी और लू चलने से लोग बेहाल है। गर्मी के कारण दोपहर में सड़कों व बाजारों में आवाजाही कम रहने से सूनापन बना रहा। अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने 23 मई तक रात गर्म होने और चलने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

तापमान बढ़ने के साथ ही भीषण गर्मी व लू चलने से लोग परेशान है। गर्मी के कारण लोग गला तर करने के लिए शीतल पेय पदार्थों का सेवन ज्यादा कर रहे हैं। पंखे, कूलर व एसी से गर्मी से राहत पाने के लिए पंखे, कूलर व एसी का सहारा ले रहे हैं। लोगों को लू चलने के कारण पंखे व कूलर से ज्यादा राहत नहीं मिल पा रही है। दोपहर के समय लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं, जिस कारण सड़कों व बाजारों में आवाजाही कम रहने से सूनापन छाया रहा। शाम को पांच बजे के बाद लोग घर से बाहर निकले, जिससे बाजारों में चहल-पहल नजर आई। जिले में बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की गति 14 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ की मौसम वैज्ञानिक डॉ. श्वेता सिंह ने बताया कि 23 मई तक गर्म रात और लू चलने की संभावना है। मौसम शुष्क रहने और तापमान बढ़ने की संभावना है। किसानों को सलाह है कि फसलों में आवश्यकतानुसार सिंचाई करें और मिट्टी में नमी बनाए रखें। सब्जी व बागवानी की फसलों की नियमित देखभाल सिंचाई, निराई गुड़ाई करते रहे। कीट एवं रोगों से बचाव के लिए आवश्यकतानुसार नियंत्रण व उपाय करें। खेत में कार्य करते समय पर्याप्त पानी साथ रखें। पशुओं की गर्मी से बचाव करें। खेत में धूप के समय खेत में काम करने से बचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें