फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सुबह छाए रहे बादल, दोपहर में निकली धूप

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में सुबह को घने बादल छाये रहने से मौसम में ठंड बनी रही। बादलों को देखकर बारिश होने की संभावना बनी थी, लेकिन दोपहर में धूप निकली। धूप निकलने से मौसम में गर्माहट बनी रही। इसके चलते अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई।
विज्ञापन

मौसम में लगातार बदलाव आ रहा है। रविवार को दिन में धूप निकलने से मौसम साफ बना रहा। सोमवार को सुबह बादल छाये रहे। घने बादलों को देखकर लोगों को बारिश होने की उम्मीद थी। इस मौसम को देखकर किसानों की फसलों में नुकसान होने की चिंता बनी रही, लेकिन बारिश न होने से किसानों को राहत मिली। उधर, हवा चलने से मौसम में ठंड बनी रही। लोग गर्म कपड़े पहनकर घर से निकले। दोपहर में 12 बजे धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। धूप से मौसम में गर्माहट बनी रही। पिछले 24 घंटे में तापमान की स्थिति देखे तो अधिकतम तापमान में कोई बदलाव न होने से 27 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम होकर 16 डिग्री सेल्सियस रहा। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ की मौसम वैज्ञानिक डॉ. श्वेता सिंह ने बताया कि मंगलवार को सुबह बादल छाये रहने और दोपहर में धूप निकलने के आसार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें