फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम बदला, सुबह का कोहरा, बादल समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम बदला, सुबह का कोहरा, बादल छंटे
विज्ञापन

शामली। मौसम के मिजाज में बदलाव आया है। पिछले 24 घंटे में सुबह आकाश में बादल और कोहरा मंगलवार को छंट गया। मौसम साफ रहा और धूप निकली। जिससे लोगों को कड़ाके की सर्दी से काफी राहत मिली। दिन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

कई दिनों से बादल और कोहरा छाए रहने से कड़ाके की सर्दी पड़ रही थी। मंगलवार को मौसम बदला और सुबह से ही धूप निकली। पूरे दिन अच्छी खासी धूप निकलने से लोगों को कड़ाके की सर्दी से राहत मिली। लोगों ने धूप का आनंद लिया। पूरे दिन दस किमी की रफ्तार से हवाएं चलीं। दिन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बुधवार को दिन के पारे में एक डिग्री सेल्सियस में कमी आएगी। रात का तापमान स्थिर रहा। कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के निदेशक डाक्टर पीके सिंह ने बताया कि अगले 24 घंटे में दिन मौसम मिश्रित रहेगा। उसके बाद मौसम में सुधार होने की संभावना है।
विज्ञापन

- तापमान का आंकड़ा
तिथि अधिकतम न्यूनतम
13 जनवरी 16 3
14 जनवरी 16 6
15 जनवरी 17 5
16 जनवरी 16 7
17 जनवरी 17 8
18 जनवरी 19 8
19 जनवरी 20 9
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें