शामली औद्यिक क्षेत्र में बरसात से भरा पानी
- फोटो : SHAMLI
शामली। कैराना रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र में बारिश से सड़कें जलमग्न हो गई हैं। इंडियन इंडस्टीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार मित्तल ने बताया कि एक माह पूर्व जिलाधिकारी शामली ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इंडस्ट्रियल एस्टेट के विकास कार्यों के लिए मंजूर फंड 6.86 करोड़ के कार्यों का शुभारंभ किया था। जिसमें कानपुर के ठेकेदार को कांट्रेक्ट दिया गया था। लेकिन कार्य शुरू कराकर ठेकेदार गायब है। औद्योगिक क्षेत्र में कार्य गति नहीं पकड़ पा रहा है। बरसात का समय चल रहा है जिसके कारण इस रोड पर स्थित उद्योगों का संचालन नहीं हो पा रहा है। ना तो कच्चा माल आ पा रहा है और ना ही फैक्टरी में तैयार माल निकल पा रहा है।