फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पानी की निकासी न होने से शिव विहार में जलभराव

विज्ञापन
शामली वार्ड-11 शिव विहार कॉलोनी में सड़क पर नाली का पानी।
विज्ञापन
शामली। शहर के वार्ड-11 की शिव विहार कॉलोनी में पानी की निकासी न होने के कारण गलियों में गंदा पानी भरने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद पानी निकासी के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिससे लोगों में रोष है।
विज्ञापन

शिव विहार कॉलोनी में इन दिनों पानी की निकासी न होने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। आरोप है कि इस संबंध में कई बार नगर पालिका सहित डीएम व अन्य अधिकारियों को भी अवगत कराया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। गलियों में रोजाना पानी भरा रहता है, पानी की निकासी न होने के कारण वहां मच्छरों की तादाद बढ़ रही है। इससे संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। मोहल्ले कई लोग बुखार से भी पीड़ित हैं।
मोहल्ले के लोगों ने पानी की निकासी की व्यवस्था करने की मांग की है, साथ ही चेतावनी दी है कि जल्द ही इस समस्या का निस्तारण न कराया गया तो उग्र आंदोलन करेंगे। इस मौके पर विपिन बालियान, संजय उपाध्याय, रामकुमार, महावीरी, अमित मलिक, नरेश, सुरेश पाल, रविन्द्र कुमार, सतीश उपाध्याय, रमेश कुमार, तेजपाल आदि भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें