फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पेयजल पाइप लाइन लीकेज से हुआ जलभराव

Sun, 25 Jan 2026 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली में झिंझाना रोड पर पाइप लाइन से निकलता पानी व निकलते वाहन । संवाद
विज्ञापन
शामली। पालिका की पेयजल पाइप लाइन लीकेज होने से करनाल रोड पर जलभराव की समस्या बनी हुई है। लोगों को आवागमन में भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला काकानगर में ओवरहैड टैंक को भरने वाली पेयजल पाइप लाइन करनाल मार्ग पर बीच में बार-बार लीकेज हो रही है। एक सप्ताह पहले पेयजल पाइप लाइन लीकेज हो गई थी। पालिका टीम ने जेसीबी से गड्ढे की खोदाई कर पाइप लाइन की मरम्मत की गई थी, लेकिन गड्ढे में मिट्टी डालकर छोड़ दिया था। वाहनों का आवागमन के चलते चार दिन पहले मंगलवार को फिर पाइप लाइन लीकेज हो गई। अभी तक पाइप लाइन की मरम्मत नहीं की गई है, जिस कारण बीच सड़क में बने गड्ढे में पानी भरा होने से जहां फिसलन बनने से लोगो को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पालिका के अवर अभियंता हर्षित गर्ग ने बताया कि पाइप लाइन की मरम्मत के लिए मुजफ्फरनगर टीम बुलाई गई है। जल्द ही पाइप लाइन की मरम्मत कराई जाएगी। करनाल रोड निवासी संजीव चौधरी, विकास व प्रवीण कुमार ने बताया कि पेयजल पाइप लाइन की मरम्मत न होने और जलभराव से परेशानी बनी हुई है। इसका जल्द समाधान होना चाहिए।
विज्ञापन

बिजली कट से लोग रहे परेशान
शामली। शनिवार को शहर और देहात में लोग बिजली कट से परेशान रहे। खासकर कैराना रोड पर एक बिजली मीटर में स्पार्किंग होने के कारण क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। अधिकारियों ने तत्काल लाइन काटकर बिजली आपूर्ति को सुचारु किया। शहर के वर्मा मार्केट और हनुमान धाम रोड पर लगातार बिजली कटने की शिकायत मिली। वर्मा मार्केट निवासी सुनील कुमार ने कहा कि जर्जर और पुराने बिजली तारों को बदलने के बाद ही इस समस्या से निजात मिल सकती है।
विज्ञापन

बिजली विभाग के जेई जोखम सिंह ने बताया कि कैराना रोड पर मीटर में स्पार्किंग के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही। तकनीकी टीम द्वारा समस्या का समाधान किया गया और क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को पुनः सामान्य किया गया। लोगों ने कहा कि शहर में लगातार बिजली कटने से दैनिक कामकाज प्रभावित हो रहा है। गांव कुड़ाना और देहात क्षेत्र में बिजली कट से लोग परेशान रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें