जलालाबाद। देहात क्षेत्र में पानी की समस्या जल्द ही दूर होगी। जलजीवन मिशन ग्रामीण के तहत 2 करोड़ 70 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। इसी सप्ताह पानी की टंकी का निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। विभागीय अधिकारियों ने भी तैयारी कर ली है।
लंबे इंतजार के बाद आखिर कार जलालाबाद देहात के लोगों की पानी की समस्या का समाधान होने जा रहा है। जल निगम के एक्सईएन रवि कुमार ने बताया कि जलालाबाद देहात में पानी की समस्या को दूर करने के लिए पानी की टंकी निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। जलालाबाद देहात में टंकी निर्माण के लिए रेलवे रोड पर खेल के मैदान की सरकारी भूमि का चयन किया था, मगर अवैध कब्जे के कारण टंकी निर्माण में अड़चन पैदा हो गई थी। अब विभागीय अधिकारियों ने सभी बाधाओं को दूर कर लिया है। टंकी निर्माण से करीब ढाई हजार लोगों को फायदा मिलेगा, जिसमें 11 किलोमीटर पाइप लाइन व 544 घरों में प्रथम चरण में कनेक्शन दिए जाएंगे। इसकी क्षमता 1.5 केएल है। बताया कि इस सप्ताह के अंत तक निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
सेक्टर-9 मोड़ पर हरियाणा पुलिस द्वारा किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए की गई बैरिकेडिंग।