कैराना में पाइप लाइन की मरम्मत करते पालिका कर्मचारी।
- फोटो : SHAMLI
शामली, कैराना। नगरपालिका की पाइपलाइन लीक होने से जलापूर्ति बाधित हो गई। बाद में पालिका के कर्मचारियों ने पाइपलाइन को ठीक कराकर आपूर्ति सुचारु कराई।
नगर के मुख्य मार्ग पर सीओ कार्यालय के निकट मंगलवार को सड़क के नीचे से गुजर रही नगरपालिका की पाइपलाइन लीक हो गई। इसके बाद आसपास मोहल्ले में जलापूर्ति बाधित हो गई। आपूर्ति नहीं आने के कारण मोहल्लेवासियों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा। नगरपालिका प्रशासन की ओर से मौके पर कर्मचारियों की टीम को भेजा गया, जिसके बाद सड़क को उखाड़कर पाइपलाइन की मरम्मत की गई। जिसके बाद जल आपूर्ति सुचारु हुई और लोगों ने राहत की सांस ली।